The Ba***ds Of Bollywood Teaser: शाहरुख खान ने ओटीटी डेब्यू का ऐलान कर मचाई खलबली, बेटे आर्यन की सीरीज में आएंगे नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 3, 2025, 10:08 PM IST

Shah Rukh Khan OTT Debut Netflix: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स के आयोजित इवेंट में ओटीटी डेब्यू का ऐलान कर खलबली मचा दी। शाहरुख खान का इस से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan OTT Debut: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2023 के बाद से बड़े पर्दे से एकदम गायब से हो गए हैं। शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच नेटफ्लिक्स के इवेंट से शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान कुछ नया ऐलान करते नजर आए, जिसे देखने के बाद किंग खान के फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स के इवेंट में क्या नया ऐलान किया है।

Shah Rukh Khan Ott debut

ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं शाहरुख खान?

नेटफ्लिक्स ने आज एक बड़े इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट के दौरान कई फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया गया। इसी कड़ी में शाहरुख खान का नेटफ्लिक्स के इवेंट से एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में शाहरुख खान बतौर एक्टर तो वहीं उनके बेटे आर्यन खान डायरेक्टर नजर आए। इस वीडियो में शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज के नाम से पर्दा उठाया। आपको बता दें कि आर्यन खान की अपकमिंग सीरीज का नाम 'बैड*स ऑफ बॉलीवुड' है। इस वीडियो के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड*स ऑफ बॉलीवुड' से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।

End of Feed