Sana Sultan Exclusive: एक्ट्रेस और शायरा सना सुल्तान को फ़ेम मिला रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से। अलग अंदाज और खूबसूरती से सना ने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। भले ही सना सुल्तान (Sana Sultan) बिग बॉस ओटीटी 3 में झंडे नहीं गाड़ सकीं कामयाबी के लेकिन उन्होंने फ़ेम खूब बटोरा। अब हाल ही में सना सुल्तान ने टेली टॉक इंडिया संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। सना से जब पूछा गया कि वो किस 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) कंटेस्टेंट संग कान्टैक्ट में नहीं है। इस पर एक्ट्रेस का क्या जवाब रहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 में हुई TV के हैंडसम हंक की एंट्री, सुदेश लहरी का पत्ता काट निया शर्मा संग बनाएंगे जोड़ी!)
सना सुल्तान ने इस BB OTT कंटेस्टेंट संग तोड़े सारे रिश्ते/ फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम सना सुल्तान/जियो हॉटस्टार
सना सुल्तान का चौंकाने वाला खुलासाएक्ट्रेस सना सुल्तान ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "मैं अभी भी बिग बॉस ओटीटी 3 के 90 प्रतिशत लोगों के संपर्क में हूँ। कुछ लोग ऐसे हैं जिनके संपर्क में मैं नहीं रहना चाहती, और मैं उनके नाम नहीं लेना चाहता। उन्होंने घर के अंदर मेरी बॉडी शेमिंग की थी।" भले ही सना ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन फैंस ने अंदाजा लगाया। दरअसल सना सुल्तान जिसके साथ कान्टैक्ट में नहीं रहना चाहती वो हैं अमाल मलिक। यूट्यूबर अमाल मलिक ने घर के अंदर सना सुल्तान के चेहरे और उर्दू अलफाज को लेकर मजाक उड़ाया था। इस कमेंट को लेकर सना सुल्तान और अमाल मलिक के बीच झगड़ा भी हुआ था। यूट्यूबर ने सना से माफी ना मांगने की रट लगाई थी। (ये भी पढ़ें: Puja Banerjee की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन चांद सी खिलीं TV की पार्वती)
सना सुल्तान ने क्यों की अचानक शादी?
टेली टॉक के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सना सुल्तान ने अपनी हुई अचानक शादी को लेकर भी खुलासा किया। सना कहती हैं कि शादी का कोई प्लान नहीं था। मैंने सोचा हुआ था कि तीन-चार साल बाद मैं निकाह करूंगी लेकिन कभी-कभी किसी की गैरमौजूदगी ज्यादा महसूस होती है। ठीक वैसे ही, जब वज़ीद मेरे जीवन में नहीं थे, क्योंकि जाहिर है बिग बॉस में फोन की पर्मिशन नहीं है, तो 40 दिनों तक मुझे उनकी बहुत याद आई।
