India's Got Latent Controversy से डिप्रेशन में पहुंचे समय रैना, यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार का दावा

Samay Raina in depression: समय रैना (Samay Raina) का विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। समय रैना और रणबीर अल्लाहबादिया द्वारा बोले गए जोक पूरे देश में वायरल हुए, जिसके बाद कानून का डंडा सब पर चला। कानूनी कार्यवाही के बाद समय रैना को शो यूट्यूब से हटाना पड़ा है। अगर ताजा खबर की मानें तो समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद की वजह से डिप्रेशन में पहुंच गए हैं।

Samay Raina in depression: मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर बोले गए जोक उनके गले की फांस बन गए हैं, जो मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक में पहुंच चुका है। कानूनी डंडा पड़ने के बाद समय रैना को अपना शो इंडियाज गॉट लेटेंट यूट्यूब से हटाना पड़ा है। माना जा रहा है कि इसकी वजह से समय रैना को काफी नुकसान भी हो रहा है लेकिन कानून के सामने सभी को अपने घुटने टेकने पड़ते हैं। समय रैना के दोस्त और यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार ने समय रैना विवाद पर अपनी जुबान खोली है और कहा है कि वो इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद की वजह से डिप्रेशन में हैं।

Samay Raina

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, श्वेताभ गंगवार ने बताया है कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद ने समय रैना को तोड़कर रख दिया है। श्वेताभ के अनुसार, 'भाईसाहब टूटा हुआ है वो इंसान। इतने बड़े विवाद के बाद भी मैं उसमें पुराना समय देख पा रहा हूं लेकिन आखिरी बार जब मैंने उससे बात की तो मुझे अहसास हुआ कि वो टूटा हुआ इंसान है। समय दुखी है, डरा हुआ है और डिप्रेशन में है।'

End of Feed