Indian Movies on Caste: इंडियन सिनेमा ने हमेशा सामाजिक मुद्दों को बखूबी दिखाया है, और इनमें जातिगत भेदभाव एक ऐसा सच है जो बार-बार सामने आता है। फिल्में जैसे फैंड्री (Fandry), परियेरुम पेरुमाल बीए.बीएल (Pariyerum Perumal BA.BL), सैराट (Sairat), लव हॉस्टल (Love Hostel), वेदा (Vedaa), आर्टिकल 15 (Article 15), जय भीम (Jai Bhim), मसान (Masaan), और कर्णन (Karnan) इस बात को साबित करती हैं कि 'जाति कभी नहीं जाती'। ये फिल्में प्यार, दोस्ती और हक की लड़ाई को दिखाती हैं, लेकिन हर बार जाति की दीवार इन रिश्तों को तोड़ने की कोशिश करती है। कहीं प्यार करने वालों को समाज की रूढ़ियों का शिकार होना पड़ता है, तो कहीं हक की लड़ाई में सिस्टम ही बाधा बन जाता है।
1. सैराट (Sairat)
OTT प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
कहानी: ये एक मराठी फिल्म है जो जाति व्यवस्था पर आधारित एक प्रेम कहानी दिखाती है। एक निचली जाति का लड़का और ऊंची जाति की लड़की प्यार में पड़ते हैं, लेकिन समाज और परिवार की रूढ़ियों की वजह से उनकी जिंदगी मुश्किल हो जाती है।
2. वेदा (Vedaa)
OTT प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
कहानी: ये एक एक्शन ड्रामा है जो जातिगत असमानता और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई को दिखाती है। एक लड़की अपने हक के लिए लड़ती है और उसे एक शख्स का साथ मिलता है।
3. आर्टिकल 15 (Article 15)
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी: ये एक क्राइम ड्रामा है जो जाति आधारित भेदभाव को दिखाती है। एक ब्राह्मण पुलिस ऑफिसर गांव में होने वाले अत्याचारों का सामना करता है और सच को सामने लाने की कोशिश करता है।
4. परियेरुम पेरुमाल बीए.बीएल (Pariyerum Perumal BA.BL)
OTT प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: यह तमिल फिल्म एक निचली जाति के लॉ स्टूडेंट परियन की कहानी है, जो ऊंची जाति की लड़की जो से दोस्ती करता है। इस दोस्ती से जो की फैमिली नाराज हो जाती है और परियन को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
5. जय भीम (Jai Bhim)
OTT प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: ये तमिल फिल्म दलित उत्पीड़न पर बेस्ड है। एक वकील दलित समुदाय के लिए लड़ता है, जो पुलिस की ज्यादती का शिकार होते हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और सामाजिक अन्याय को दिखाती है।
6. मसान (Masaan)
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी: ये फिल्म दो समानांतर कहानियां दिखाती है। एक तरफ एक निचली जाति का लड़का ऊंची जाति की लड़की से प्यार करता है।
7. फैंड्री (Fandry)
OTT प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: यह मराठी फिल्म एक किशोर जब्या की कहानी है, जो एक निचली जाति से है और एक ऊंची जाति की लड़की से प्यार करता है।
8. कर्णन (Karnan)
OTT प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: ये तमिल फिल्म एक दलित गांव की कहानी है, जहां लोग सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते हैं। एक नौजवान गांववालों को एकजुट करके सिस्टम से लड़ता है।
