Indian Police Force: रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में नजर आए सिद्धार्थ-शिल्पा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2023, 03:43 PM IST

Indian Police force Poster: सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडियन पुलिस फोर्स से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सिद्धार्थ, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Indian Police force Poster: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड ओटीटी सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) मुख्य भूमिका में हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पलक तिवारी, ईशा तलवार और निकितिन धीर मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज से सिद्धार्थ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। मेकर्स कल यानी 16 दिसंबर को सीरीज का टीजर शेयर करेंगे। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

End of Feed