Rise and Fall: टीवी से लेकर ओटीटी तक पर रियलिटी शोज का दबदबा कायम है। जहां एक तरफ बिग बॉस को लोग पसंद कर रहे हैं तो वहीं राइज एंड फॉल ने भी गर्दा उड़ा दिया है। इस शो में एक से एक कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह, धनाश्री वर्मा और आदित्य नारायण जैसे लोगों के नाम शामिल है। हालिया एपिसोड में धनाश्री वर्मा और अरबाज पटेल के बीच बातचीत हो रही थी। इस दौरान अरबाज पटेल ने धनाश्री वर्मा से पवन सिंह को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...
Pic Credit- MX Player
पवन सिंह को लेकर अरबाज पटेल ने किया दावा
बीते एपिसोड में राइज एंड फॉल में काफी कुछ हुआ है। अल्टीमेट रूलर वाले टास्क में अरबाज पटेल और आरुष भोला के बीच हाथापाई हो गई। दोनों को ही चोट लग गई। इन दोनों की लड़ाई देख सभी के होश उड़ गए। अरबाज पटेल पेंटहाउस में सबसे बॉन्डिंग बढ़ा रहे हैं। साथ ही वो गेम भी अच्छे से खेल रहे हैं। हालांकि अब उनसे एक चूक हो गई है। उन्होंने पवन सिंह को लेकर बड़ी बात कह दी है। दरअसल, अरबाज, धनाश्री वर्मा से बात कर रहे थे। तभी वो कहते हैं 'पवन भैया आपसे फर्ल्ट कर रहे हैं।' इसपर धनाश्री वर्मा कहती हैं, 'हां मुझे भी लगता है इसलिए मैं उन्हें नजरअंदाज कर रही हूं।' अरबाज पटेल और धनाश्री वर्मा की ये बातें सुन पवन सिंह के फैंस भड़क गए हैं। फैंस कह रहे हैं कि अब पवन भैया असली गेम खेलने वाले हैं।
पवन सिंह का जलवा
रियलिटी शो राइज एंड फॉल में जहां सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। तो वहीं पवन सिंह अबतक शांत है और गेम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। पवन सिंह ने ये बार-बार कहा है कि वो कम बोलते हैं लेकिन जब बोलते है तो बवाल हो जाता है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पवन सिंह आगे कैसा परफॉर्म करते हैं।
