Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़ Shehzad Poonawalla बने विनर, ट्रॉफी के साथ मिले 35 लाख रुपये

Rise And Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के विनर के नाम का खुलासा हो गया है। छह हफ्तों की जर्नी के बाद शो को अपना विनर मिल गया है, जिसे फैंस बधाई दे रहे हैं।

Rise And Fall 2 Grand Finale: अमेजन प्राइम का रियलिट शो राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise And Fall 2) अपनी छह हफ्तों की जर्नी पूरी करके ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुका है। शो के फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी और निहारिका तिवारी ने जगह बनाई। टॉप 6 में पहुंचे इन कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर हुई और फिर फैंस को अपना विनर मिल गया। मीडिया रिपोर्ट्स में राइज एंड फॉल 2 के विनर के नाम का खुलासा किया गया है। दावा है कि ट्रॉफी को शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने हासिल किया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Anil Kapoor और फराह खान ने महिला स्टंट डायरेक्टर को करवाया 9 घंटे करना इंतजार, हुआ बवाल तो मांगनी पड़ी माफी

rise and fall season 2

rise and fall season 2 (photo credit- instagram)

    शहजाद पूनावाला ने दान की प्राइज मनी

    राइज एंड फॉल 2 के ग्रैंड फिनाले का एपिसोड शुक्रवार दोपहर 12 बजे अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा, लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर विनर का नाम रिवील हो गया है। दावा है कि शहजाद ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है और वह सीजन 2 के विनर बन गए हैं। शो में शहजाद ने 35 लाख की प्राइज मनी जीतीं, जिसे उन्होंने दान करने का फैसला किया है। दावा है कि शहजाद ने अपनी प्राइज मनी बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री को देने का फैसला लिया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में उतरीं Gauahar Khan, अरिश्फा की मां का कैसेट तोड़ने वाले कदम पर बोलीं...

      राइज एंड फॉल 2 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

      बता दें कि शो के टॉप 2 में शहजाद के साथ प्रियंका चाहर चौधरी ने जगह बनाई थी, लेकिन प्रियंका ये गेम हार गईं। प्रियंका शो की पहली रनरअप बनी हैं और दूसरे रनरअप गौतम गुलाटी हैं। इस शो में चौथे नंबर पर स्वरा भास्कर रही हैं और करण पटेल नंबर 5 पर रहे हैं। शहजाद की जीत पर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर शहजाद को जीत की बधाई दे रहे हैं

      शहजाद पूनावाला की जर्नी

      राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला स्वरा भास्कर के साथ दुश्मनी लेकर आए थे। दोनों शो से पहले अपनी राजनीतिक विचारधारा के चलते काफी बार भिड़ चुके हैं और इसी वजह से लोगों का मानना था कि शो में भी दोनों एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करेंगे और शुरुआती हफ्तों में ऐसा हुआ भी। शहजाद और स्वरा की ज्यादा नहीं बनी, लेकिन धीरे धीरे गेम में दोनों का बॉन्ड बदला और दोनों दोस्त बन गए। दर्शकों को शहजाद की स्वरा संग दोस्ती पसंद आई। इसके अलावा, शहजाद की शो में सिवेट तोमर और ऋषभ जायसवाल संग लड़ाई हुई थी।

      End of Feed