रणवीर अल्लाहबादिया ने फैंस से मांगी माफी, वीडियो जारी कर बोले 'मुझसे बड़ी गलती हुई...'

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके उन लोगों के माफी मांगी है, जिनको उनके जोक से दुख हुआ है। रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में समय रैना के शो पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक प्रतिभागी से माता-पिता को S** करते देखने जैसी बात बोली थी। रणवीर अल्लाहबादिया के इस जोक ने लोगों को नाराज कर दिया था।

सोशल मीडिया में कितनी ताकत होती है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत के सबसे बड़े पॉडकास्टर्स में से एक रणवीर अल्लाहबादिया को चंद घंटों के अंदर माफीनामा जारी करना पड़ा है। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो पर जज बनकर पहुंचे थे। इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता के S** से जुड़ा एक जोक क्रैक किया था, जो लोगों को पसंद नहीं आया। इस जोक के वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों ने ट्वीट्स की झड़ी लगा दी है और आखिरदार रणवीर को माफी मांगनी पड़ी है। रणवीर ने एक वीडियो जारी करके गलती स्वीकार की है और उन लोगों से माफी मांगी है, जिनकी भावनाएं उनके जोक से आहत हुई हैं।

Ranveer Saying Sorry

रणवीर अल्लाहबादिया ने वीडियो जारी करके मांगी माफी

रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो यह बोलते नजर आ रहे हैं कि उनसे गलती हुई है, जिसे वो स्वीकार करते हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के अनुसार, 'मैं शो पर जो बात बोली वो कहीं से भी ठीक नहीं है और न ही उसमें कुछ फनी था। क्योंकि कॉमेडी मेरा जॉनर नहीं है, जिस कारण मैं पूरी तरह से ये जज करने में गलत हो गया कि मैं क्या बोल रहा हूं। मैं सिर्फ यहां सॉरी बोलने के लिए आया हूं। मैंने जो शब्द बोले हैं, उन पर मैं कोई सफाई नहीं दूंगा क्योंकि मुझे पता है कि मैंने गलत बोला है।'

End of Feed