Daayra OTT Release: कभी-कभी कानून के रखवाले ही ऐसे सवालों के घेरे में आ जाते हैं, जिनका जवाब ढूंढना आसान नहीं होता। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' (Daayra) भी एक ऐसी ही कहानी लेकर आई है, जहां एक पुलिस एनकाउंटर पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देता है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं तो अब आपके पास इसे घर बैठे देखने का मौका आने वाला है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर जल्द ही OTT पर दस्तक देने जा रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अहान पांडे के घर दिवाली मनाने पहुंचीं Aneet Padda, फिर तेज हुई डेटिंग की चर्चा!!)
कब ओटीटी पर रिलीज होगी दायरा (pic credit-daayra movie)
कब और कहां रिलीज होगी 'दायरा'?
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' 13 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। प्लेटफॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी फिल्म की लिस्टिंग सामने आ चुकी है। ऐसे में जिन दर्शकों ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को नहीं देखा था, वे अब घर बैठे इसकी कहानी देख सकेंगे। 'दायरा' की कहानी एक रेप और हत्या के मामले से शुरू होती है, जो आगे चलकर पुलिस के काम करने के तरीके पर बड़ा सवाल बन जाता है। मामले की जांच के दौरान पुलिस की हिरासत में चार आरोपियों की मौत हो जाती है। इसके बाद यह पता लगाने की जिम्मेदारी एक अधिकारी को मिलती है कि पुलिस की कार्रवाई कानून के दायरे में थी या फिर यह एक सोची-समझी गलती थी।
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के रोल में हैं। उनके काम करने के तरीके पर सवाल उठते हैं। वहीं करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली बनी हैं, जो हर कदम पर कानून के नियमों का पालन करने में भरोसा रखती हैं। दोनों अधिकारियों की सोच और न्याय को लेकर अलग-अलग नजरिया ही कहानी को दिलचस्प बनाता है। मेघना गुलजार ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी लिखी है। जंगली पिक्चर्स के साथ यह उनका तीसरा प्रोजेक्ट है।
