Prime Video Slate: 2026 में एक बाद एक धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, पूरे साल होगा भरपूर मनोरंजन

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 19, 2026, 05:46 PM IST

Prime Video New Series- Movies: प्राइम वीडियो ने आज भारत में अपने सबसे बड़े कंटेंट स्लेट की घोषणा की है। 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' इवेंट में उन्होंने करीब 55 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये भारतीय ओरिजिनल्स के साथ-साथ अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया की थिएटर वाली फिल्में और ढेर सारी लाइसेंस्ड मूवीज भी शामिल हैं।

Prime Video New Series- Movies: प्राइम वीडियो ने आज यानी 19 मार्च को अपने ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ इवेंट में अब तक की सबसे बड़ी घोषणा की। इस बार उन्होंने लगभग 55 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया है। इस स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगु में कई धमाकेदार ओरिजिनल सीरीज और फिल्में हैं। स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों तरह की कहानियां अलग-अलग जॉनर में होंगी। कुछ खास और बहुप्रतीक्षित नाम हैं जैसे निखिल आडवाणी की ‘द रिवोल्यूशनरीज’ जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पिरजादा दिखेंगे, ‘मटका किंग’ जिसमें विजय वर्मा हैं, ‘राख’ जिसमें अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर हैं ‘लुक्खे’ जिसमें रैपर किंग पहली बार एक्टिंग करते नजर आएंगे और ‘वंश – द कलयुग वॉरियर्स’ जो भारत की पहली हिंदी सुपरहीरो सीरीज है।

Prime Video Event Slate

Image Source: Prime Video

इसके अलावा कई पॉपुलर सीरीज के नए सीजन भी वापस आ रहे हैं जैसे ‘फर्जी’ सीजन 2, ‘पंचायत’ सीजन 5, ‘कॉल मी बे’ सीजन 2, ‘दुपहिया’ सीजन 2, ‘दहाड़’ सीजन 2 और ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 इस साल प्राइम वीडियो पर धमाल मचाने वाला है। रीजनल कंटेंट में अब तक का सबसे बड़ा विस्तार हुआ है। इसमें बड़े लॉन्च हैं जैसे हिंदी अनस्क्रिप्टेड शो ‘द ट्रेटर्स’ का तेलुगु वर्जन जिसमें तेजा सज्जा होस्ट होंगे, तेलुगु ड्रामा ‘गुव्वला चेरुवु घाट’ जिसमें किरण अब्बावरम और थिरुवीर हैं, तमिल में ‘एग्जाम’, पुष्कर-गायत्री की ‘वधांधी’ सीजन 2 और ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ सीजन 2 भी शामिल हैं। कई नए बड़े सहयोग भी इस लाइनअप में हैं। ऋतिक रोशन की HRX Films पहली बार स्ट्रीमिंग में आ रही है। आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस से ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ आ रही है।

End of Feed