OTT Release: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी मस्ती 4, सामने आई ये जानकारी

Mastiii 4 Latest Update: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और आफताब शिवदसानी (Aftab Shivdasani) की अपकमिंग फिल्म मस्ती 4 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अब ये खबर सामने आई है कि सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ये मूवी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

Mastiii 4 Latest Update: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और आफताब शिवदसानी (Aftab Shivdasani) की अपकमिंग फिल्म मस्ती 4 को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में ये फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस मूवी में रितेश, विवेक और अफताब धमाल मचाने को तैयार है। इस बीच फिल्म मस्ती 4 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। ऐसी खबर सामने आई है कि ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Mastiii 4

pic credit- Mastiii 4 movie

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मस्ती 4

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी इन दिनों अपनी फिल्म मस्ती 4 को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब खबर आई है कि थिएटर के बाद ये फिल्म एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आएगी। मस्ती 4 को जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए रिलीज किया जाएगा। ये जानकारी फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर पर ही दी गई है, हालांकि अभी ओटीटी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में रितेश देशमुख अमर का रोल निभा रहे हैं, विवेक ओबेरॉय मीट बने हैं और आफताब शिवदसानी प्रेम के किरदार में हैं। इन तीनों को साथ देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं। ऐसा लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।

End of Feed