O’ Romeo OTT: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर 'ओ रोमियो' (O’ Romeo) 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए वैलेंटाइन डे वीकेंड चुना था ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक 'ओ रोमियो' को देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह मूवी ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां मेकर्स द्वारा ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।
'ओ रोमियो' ऑनलाइन होगी स्ट्रीम (Pic Credit: IMDb)
इस दिन से ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी 'ओ रोमियो'
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मूवी 'ओ रोमियो' अभी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रेंट पर उपलब्ध है। अब इस मूवी को प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर्स के लिए 10 अप्रैल से उपलब्ध हो जाएगी। यह मूवी साल 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड में लव और वायलेंस के गहरे रिश्तों को दिखाती है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह मूवी एस हुसैन जैदी की किताब 'Mafia Queens of Mumbai' से प्रेरित है। (इसे भी पढ़ें: Mahavatar: विक्की कौशल संग बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी, मेकर्स ने किया तगड़ा प्लान)
तृप्ति डिमरी-शाहिद कपूर
'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने ऑनलाइन काफी पसंद किया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रहा था। (इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की ये हरकत खौलाती है आराध्या की बुआ श्वेता नंदा का खून, अभिषेक को भी पड़ चुकी है डांट)
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर उस्तारा की भूमिका में हैं और तृप्ति डिमरी अफशान कुरेशी की भूमिका में हैं। इस मूवी में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
