Musafir Cafe 2 Announcement Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की रोमांटिक वेब सीरीज मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया गया है। पहले सीजन के खत्म होते ही फैंस लगातार इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। दूसरे सीजन में एक बार फिर अधूरी रह गई मोहब्बत की कहानी आगे बढ़ेगी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक है और लोग नए सीजन को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।
मुसाफिर कैफे 2 का हुआ ऐलान (Image Source: Netflix)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Alliance में Salman Khan ने उड़ाया Badshah का मजाक, बोले "उसको समझ आया..."
'मुसाफिर कैफे 2' का हुआ ऐलान
विक्रांत मैसी की वेब सीरीज मुसाफिर कैफे एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सीरीज के दूसरे पार्ट का ऐलान है। मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए मुसाफिर कैफे 2 (Musafir Cafe 2) की घोषणा की है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) एक बार फिर अपने किरदारों में नजर आएंगे। पहले सीजन की कहानी जहां कई सवाल छोड़ गई थी, वहीं अब नया सीजन उन्हीं सवालों के जवाब देगा। इस वीडियो में विक्रांत और वेदिका पिंटो रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। लेकिन आपको बता दें कि वेब सीरीज मुसाफिर कैफे 2 कब रिलीज होगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: शिवांगी जोशी-श्रेया कालरा कौन होगा असली विनर? Ekta Kapoor ने फिनाले से चंद घंटे पहले किया खुलासा
यहां देखें सीरीज का पहला पार्ट
वेब सीरीज मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) अपनी सादगी, इमोशनल कहानी और शानदार एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों तक पहुंची थी। सीरीज में रिश्तों, दूसरी मोहब्बत और जिंदगी के बदलते पड़ाव को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया था। इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वेब सीरीज मुसाफिर कैफे के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
