Mrs. Deshpande: डार्क थ्रिलर के साथ वापसी कर रही हैं माधुरी दीक्षित, निभाएंगी 'सीरियल किलर' का किरदार

Madhuri returns as Mrs Deshpande: बीते दिन यानी 19 नवंबर को मेकर्स ने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की आने वाली फिल्म 'मिसेज देशपांडे' (Mrs Deshpande) का धमाकेदार टीजर जारी कर फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। इस फिल्म में माधुरी को सीरियल किलर के रोल में देखा जाएगा।

Madhuri returns as Mrs Deshpande: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक बार फिर फिल्म 'मिसेज देशपांडे' (Mrs Deshpande) से एक्टिंग की दुनिया में अपनी वापसी करने की तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि माधुरी दीक्षित को इस बार एक 'साइको किलर' के रोल में देखा जाएगा। फैन्स के यह बड़ा सरप्राइज होने वाला है क्योंकि माधुरी दीक्षित को लोगों ने इससे पहले इतने खतरनाक रोल को निभाते हुए नहीं देखा। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का 20 सेकंड लंबा टीजर भी जारी किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।

Madhuri returns as Mrs Deshpande

Pic Credit: Hotstar

'साइको किलर' के किरदार में दिखेंगी माधुरी दीक्षित

बुधवार यानी 19 नवंबर को माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का टीजर शेयर किया। इस टीजर में माधुरी दीक्षित गहने और मेकअप उतारती नजर आ रही हैं। इसके बाद एकदम अचानक एक खौफनाक सीन शुरू होता है जिसमें वह जेल की वर्दी में मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में माधुरी दीक्षित को 'सीरियल किलर' के रूप में देखा जाएगा। माधुरी दीक्षित का यह खतरनाक अवतार देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। यह माधुरी दीक्षित द्वारा निभाए गए अब तक के सबसे डार्क किरदारों में से एक होने वाला है।

End of Feed