Merry Christmas OTT Release Date Out: बेहतरीन निर्देशन श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) ने फिल्म 'मेरी क्रिसमस' (Merry Christmas) का निर्देशन किया था। यह फिल्म 12 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में अब मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद 'मेरी क्रिसमस' को ओटीटी पर पेश करने का निर्णय लिया है। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में जाकर फिल्म को देखने का लुत्फ नहीं उठाया था उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि वो अब घर बैठकर फैमिली के साथ 'मेरी क्रिसमस' को देख पाएंगे। 'मेरी क्रिसमस' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानें कि यह कब ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' 8 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को हिंदी और तमिल भाषा में फिल्म को देखने का एक्सपीरियंस मिलेगा। फिल्म के हिंदी वर्जन में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'मेरी क्रिसमस' से पहले उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। अब एक्ट्रेस को जल्द ही में फिल्म 'जी ले जरा' में देखा जाएगा। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।
