Lock UPP 2: योगेश रावत ने श्रेया कालरा के पिता पर किया भद्दा कमेंट, भड़के बॉयफ्रेंड; बोले- खून खौल गया...

Lock UPP 2 Yogesh Rawat Comment On Shreya Kalra: 'लॉकअप 2' में योगेश रावत ने श्रेया कालरा पर भद्दा कमेंट किया, जिसे लेकर उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल का भी खून खौल गया।

Lock UPP 2 Yogesh Rawat Comment On Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शोों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। बीते दिन आए एपिसोड में दिखाया गया कि बातों-बातों में ही श्रेया कालरा और योगेश रावत के बीच भयंकर झगड़ा हो जाता है। योगेश रावत (Yogesh Rawat), श्रेया के पिता पर भद्दा कमेंट कर देते हैं, जिससे एक्ट्रेस का पारा सातवें आसमान पर चला जाता है। अपने कमेंट के लिए योगेश रावत सोशल मीडिया पर ट्रोल तो हो ही रहे हैं, साथ ही श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने भी उन्हें लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'लॉकअप 2' से बाहर आते ही Shresta Iyer ने खोली श्रेया कालरा की पोल, आकांक्षा के सीक्रेट पर कही ये बात

yogesh rawat comment on shreya kalra

योगेश रावत ने किया श्रेया कालरा पर भद्दा कमेंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शो में दिखाया गया कि श्रेया कालरा, योगेश रावत (Yogesh Rawat) के सामने बैठकर कहती हैं, "झुंड में बैठे हैं, समझ ही नहीं आ रहा है कि करना क्या है।" वहीं योगेश रावत ने जवाब दिया कि फुटेज के लिए उठकर आ जाती है यहां। श्रेया कालरा ने अपनी बात को बढ़ाते हुए आगे कहा, "मैं तो बैठी थी यहां बात कर रही थी।" उनकी बात पर योगेश रावत ने कहा कि क्यों बैठी है, चली जा। इसपर श्रेया कालरा ने सवाल किया, "ये घर तेरे बाप का है?" वहीं योगेश रावत ने आगे पूछा, "तेरे बाप का है?" इसपर श्रेया कालरा ने हां में जवाब दिया। योगेश रावत ने आगे कमेंट किया, "कितने हैं फिर पता नहीं।" योगेश रावत की बात सुनकर श्रेया कालरा भड़क गईं। उन्होंने फटकारते हुए कहा कि तुम्हारा मतलब क्या है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी की आंखों में आंसू देख आपा खो बैठे हर्षद चोपड़ा, प्रोमो देख लोग बोले- इतनी ओवरएक्टिंग...

    End of Feed