Lock UPP 2 Harshad Chopda On Shivangi Joshi: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी सो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' का बीती रात फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की। हालांकि फिनाले में शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे ने भी जगह बनाई थी। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 'लॉकअप 2' की पहली फाइनलिस्ट बनीं। लेकिन हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने अपनी कुर्बानी देते हुए शिवांगी जोशी को शो का पहला फाइनलिस्ट बनाया। इसके बाद से ही शिवांगी जोशी लोगों के निशाने पर आ गई थीं। उनपर ये तक आरोप लगे कि उन्हें फाइनलिस्ट की जगह खैरात में मिली है। इस मामले पर अब खुद हर्षद चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: श्रेया कालरा की जीत पर इस TV स्टार ने उड़ाई खिल्ली, तंज कसते हुए बोले- बदतमीज और क्रिंज बनो...
वहीं जब हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) से पूछा गया कि आपकी और शिवांगी जोशी की दोस्ती पसंद की जा रही है। लेकिन लोगों का कहना है कि इसी की वजह से आप बाहर हुए हो, क्योंकि आपने कुर्बानी दी है उनके लिए। ऐसे में हर्षद चोपड़ा ने जवाब दिया, "अरे यार इसे कुर्बानी मत कहो। ये बड़ी बात नहीं है। मैंने वही किया जो एक दोस्त को करना चाहिए था। इतना क्या बड़ा कुछ हो गया है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उसे जरूरत थी और ये हो गया तो हो गया।"
