Shagun Sharma on Gaurav Khanna: टीवी के फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। शो में हिस्सा ले चुकीं एक्ट्रेस शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने ऐसा दावा किया है, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया। उन्होंने शो के दौरान अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि एक कंटेस्टेंट के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। शगुन का कहना है कि उस दौरान उन्हें कई ऐसी बातें झेलनी पड़ीं, जिनकी वजह से उनका अच्छा नहीं लगा। इंटरव्यू सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना को लेकर किया ये खुलासा (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: पामेला सेरेना की रितेश देशमुख ने बजाई बैंड, Ram Kapoor का सपोर्ट करते हुए बोले, 'बिल्कुल गलत था'
शगुन शर्मा ने किया ये खुलासा
शगुन शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह शगुन शर्मा का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। शगुन शर्मा ने Filmygyan से बात करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है गौरव खन्ना वो एक शख्स हैं जिनसे मैं मिलना नहीं चाहूंगी। वो ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया है। मान लो उदाहरण के लिए, अगर पांच लोगों ने कोई टास्क किया और उनमें से चार ने बीच में छोड़ दिया, तो उन चार में से वो सबसे ज्यादा मुझे ही टोकते थे। वो बोलते थे, ‘ये तो छोड़ देती है’, ‘ये कमजोर है’ और ‘ये मत करो’। मुझे लगता है रियलिटी शो में इंसान खुद का थोड़ा अलग वर्जन बन जाता है। तो मैं ये नहीं कहूंगी कि शायद वो असली जिंदगी में बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे उन्होंने वहां व्यवहार किया।' आपको बता दें कि गौरव खन्ना इन दिनों टीवी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में धमाल मचा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock UPP 2: श्रेया कालरा के मुंह से 'गौरव जी' सुनकर चिढ़ीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- तू जानती भी है उसे...
विनी अरोड़ा ने धीरज धूपर को लेकर कही ये बात
Telly Talk से बात करते हुए विनी ने बताया कि अच्छे शोज के लिए को-स्टार्स के बीच अच्छी केमिस्ट्री भी जरूरी होती है। लेकिन एक्ट्रेस और यूट्यूब व्लॉगर ने ये भी कहा कि दूसरों के साथ उनकी केमिस्ट्री से उन्हें कोई दुख नहीं होता। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत सिक्योर हूं क्योंकि धीरज ने मुझे पति के रूप में और इस रिश्ते में पत्नी के रूप में सेफ महसूस कराया है। वो प्रोफेशनली या दोस्तों के साथ जो भी करते हैं, ये इसलिए नहीं कि मैं इस मामले में बहुत कूल हूं। मैं उनको क्रेडिट देना चाहती हूं। उन्होंने बताया, 'ये पहली बार था जब मैंने इतना हैंडसम लड़का देखा। पहली नजर में ही मुझे उनसे प्यार हो गया। बाद में उन्हें भी वही अहसास हुआ जो उन्हें हो रहा था। जहां विनी को लगता था कि धीरज शर्मीले हैं, वहीं उन्होंने बताया कि असल में पहली पहल उन्होंने ही की थी और उन्हें कन्फैस किया था कि वो उन्हें पसंद करते हैं। असल में उनके पास एक साल के अंदर शादी करने का प्लान पहले से था।
