Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन Ruru Thakur करेंगी धांसू एंट्री, Akanksha-Yogesh का गेम करेंगी बर्बाद?

Ruru Thakur Will Enter In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है और दावा ही कि रुरु ठाकुर शो में धमाकेदार एंट्री ले सकती हैं।

Ruru Thakur Will Enter In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) पहले दिन से धमाल मचा रहा है। ये शो बेशक ओटीटी पर आ रहा है, लेकिन इस शो ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। टीवी के कई बड़े स्टार्स ने शो में एंट्री ली है, जिनके एक-एक करके राज सामने आ रहे हैं। बीते दिनों ही शो में शिल्पा शिंदे ने पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली है और अब दावा किया जा रहा है कि शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड आने वाली है। हैरानी की बात ये है कि शो की दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के लिए रुरु ठाकुर (Ruru Thakur) का नाम आ रहा है, जिसका आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत के साथ 36 का आंकड़ा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 के स्पिन-ऑफ में होगी नोइना-मिताली की एंट्री, खुलेगा मिहिर के गायब होने का राज?

ruru thakur in lock upp 2

ruru thakur in lock upp 2 (photo credit- instagram)

    लॉकअप 2 में होगी रुरु ठाकुर की एंट्री?

    रुरु ठाकुर योगेश रावत की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और दोनों का स्प्लिट्सविला में काफी ड्रामा हुआ था। दावा किया जा रहा है कि हाल ही में रुरु ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है और उसे देखने के बाद फैंस ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि रुरु को लॉकअप 2 के लिए अप्रोच किया गया है। वह शो में योगेश रावत की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर एंट्री ले सकती हैं, जिसके बाद शो में योगश, रुरु और आकांक्षा का लव ट्राइएंगल के साथ साथ जबरदस्त ड्रामा देखने के लिए मिल सकता है। हालांकि, अब तक रुरु या फिर मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है, लेकिन फैंस अब रुरु ठाकुर को लॉकअप 2 में देखना चाहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: लीप से पहले सावन स्पेशल में मस्ती करेंगे अरमान-अभिरा, संजय की करेंगे छुट्टी

    शो में योगेश रावत को मिला 'चीटर' का टैग

    लॉकअप 2 के पहले दिन ही स्टेज पर फराह खान और रितेश देशमुख ने योगेश रावत से उन्हें मिले चीटर के टैग पर बातचीत की थी। इसके बाद लॉकअप 2 में कंगना रनौत भी आई थीं। उन्होंने भी योगेश के चीटर वाले टैग पर अपनी राय रखी थी कहा था कि वह अब आकांक्षा को चीट नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, शिल्पा शिंदे से भी योगेश और आकांक्षा का झगड़ा हो चुका है। तब शिल्पा ने योगेश को चीटर कहा था, जिन्होंने पहले रुरु ठाकुर को डेट किया और स्प्लिट्सविला में आकर आकांश्रा चौधरी को डेट करने लग गए थे। अब अगर शो में रुरु आती हैं तो इसी टैग की वजह से काफी ड्रामा हो सकता है।

    End of Feed