Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा बने शो के पहले फाइनलिस्ट, Shivangi Joshi का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Lock UPP 2 Harshad Chopda Become Finalist: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल खूब जीता है। शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है, जो कि हर्षद चोपड़ा हैं।

Lock UPP 2 Harshad Chopda Become Finalist: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। 'लॉकअप 2' का ये आखिरी सप्ताह है, जिसमें हर एक कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को पछाड़ने के लिए जी-जान लगा रहा है। 'लॉकअप 2' में फिनाले के लिए रेस अभी से शुरू हो चुकी है। वहीं बीते दिन 'लॉकअप 2' को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया। जहां एक तरफ हर्षद चोपड़ा एकता कपूर के शो के पहले फाइनलिस्ट बने तो वहीं इस टास्क के बाद शिवांगी जोशी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2)में बीते दिन हुए टास्क ने कंटेस्टेंट्स की दोस्ती को भी उलझाकर रख दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'महीने में 4-5 बार सोना...', Akanksha Choudhary से बूढ़े जज ने की थी डिमांड, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा बने फाइनलिस्ट

Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा बने फाइनलिस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2)में दिखाया गया कि रितेश देशमुख सभी कंटेस्टेंट्स को दावत पर बुलाते हैं। लेकिन वह बताते हैं कि कंटेस्टेंट्स के पास सिर्फ 60 मिनट का वक्त है। इस दौरान एक-एक कंटेस्टेंट् को खाने की टेबल छोड़कर वापस जाना होगा और जो टेबल पर आखिरी कंटेस्टेंट बचेगा, वो शो का पहला फाइनलिस्ट होगा। हालांकि पहले कोई भी कंटेस्टेंट जाने के लिए तैयार नहीं होता है। लेकिन 'लॉकअप 2' में जैसे ही श्रेया कालरा के हाथ एडवांटेज लगता है, वह टेबल से उठकर चली जाती हैं। वहीं योगेश रावत भी 10 लाख रुपये हाथ लगते ही टेबल से उठकर चले जाते हैं। उनके बाद राम कपूर, शिल्पा शिंदे, वरुण यादव और आकांक्षा चमोला भी टेबल से उठकर चली जाती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैं राक्षस बन गया था', Ram Kapoor ने खोला तीसरा बड़ा सीक्रेट, बोले- '6 महीने में मर जाता'

      शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच हुई बहस

      'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में आगे दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी से कह देते हैं कि मैं तुम्हारे लिए क्रैकडाउन टास्क हारा था। हर्षद चोपड़ा के इस बयान से शिवांगी जोशी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह हर्षद चोपड़ा से कहती हैं कि क्या मैंने आपको कहा था कि आप मेरे लिए गेम खेलो? वहीं हर्षद चोपड़ा, शिवांगी से कहते हैं कि तुम एक बार बोल दो कि चले जाओ, मैं खुद चला जाऊंगा। लेकिन शिवांगी जोशी उनसे कहती हैं कि आपको ये ड्रामा करने की जरूरत नहीं है। शिवांगी जोशी गुस्से में टेबल से चली जाती हैं और वहां हर्षद चोपड़ा बचते हैं। ऐसे में वह 'लॉकअप 2' के पहले फाइनलिस्ट बनते हैं। 'लॉकअप 2' में आगे दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा की बातों से शिवांगी जोशी का रो-रोकर बुरा हाल होता है। एक्ट्रेस अपनी सेल में बैठकर खूब रोती हैं।

      End of Feed