फराह खान और रितेश देशमुख का नया रिएलिटी शो लॉक अप 2 इन दिनों लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। शो में होने वाले खुलासे और लड़ाइयां दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रही हैं और उन्हें अपनी ओर खींच रही हैं। अगर शो में हुई ताजा लड़ाई की बात करें तो वो वरुण यादव उर्फ लैला और हर्षद चोपड़ा के बीच हुई है। इन दोनों के बीच हुई लड़ाई दर्शकों को आज रात 8 बजे देखने को मिलेगी, जब पूरा एपिसोड रिलीज किया जाएगा लेकिन उससे पहले मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी करके दर्शकों को बताया है कि आज रात इन दोनों के बीच घमासान युद्ध देखने केो मिलेगा। Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock UPP 2: Bhabiji Ghar Par Hain निर्माता Sanjay Kohli ने मांगी थी भीख, Shilpa Shinde का खुलासा
Lock Upp 2: Harshad Chopda और Laila की हुई भयंकर लड़ाई, बीच में कूदे Yogesh Rawat
Laila से भिड़े Harshad Chopda
नेटफ्लिक्स पर जारी हुए ताजा प्रोमो के अनुसार, लैला और हर्षद चोपड़ा के बीच जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं देखने को मिलेगी। असल में एक टास्क के दौरान हर्षद को ऐसा लगेगा कि लैला जानबूझकर उनकी तौलिये पर शहद लगा रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच जंग छिड़ जाएगी और बात काफी आगे बढ़ जाएगी। हर्षद का गुस्सा देखकर बाकी प्रतियोगी भी वहां पहुंच जाएंगे और मामला शांत करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान हर्षद का गुस्सा योगेश पर भी बरसेगा और सबक हैरान रह जाएंगे। Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock Upp 2: "ये ओरिजनल स्टार वाइफ है...", Farah Khan ने की Sunita Ahuja की जमकर तारीफ
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जब लड़ाई खत्म हो जाएगी तो योगेश और हर्षद आपस में बैठकर बात करेंगे। इस दौरान हर्षद चोपड़ा योगेश से कहेंगे कि उन्होंने लड़ाई के दौरान लैला का साथ दिया था और उनकी बातों को इग्नोर कर दिया। योगेश कोशिश करेंगे कि वो हर्षद चोपड़ा को समझाएं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन एक्टर साफ-साफ कह देंगे कि वो भी अपनी जिंदगी में ऐसा दोस्त चाहते हैं जो हर परिस्थिति में उनका साथ दें। इसके बाद योगेश चुप हो जाएंगे और कुछ नहीं कहेंगे। अब हर्षद चोपड़ा और लैला की लड़ाई आने वाले दिनों में गेम में क्या गुल खिलाएगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा।
