नेटफ्लिक्स पर आने वाला रिएलिटी शो लॉक अप 2 लगातार लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि शो में हुआ ताजा खुलासा किसी प्रतियोगी ने नहीं बल्कि खुद शो की होस्ट फराह खान ने किया है। फराह खान ने ताजा एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की जमकर तारीप की है और कहा है कि दुनिया अब तक सुनीता को केवल गोविंदा की पत्नी के रूप में पहचानती थी लेकिन अब उन्होंने खुद की पहचान बना ली है। फराह ने बताया कि वो सुनीता को तब से जानती हैं, जब वो मात्र 16 साल की थीं। Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock UPP 2: Bhabiji Ghar Par Hain निर्माता Sanjay Kohli ने मांगी थी भीख, Shilpa Shinde का खुलासा
Lock Upp 2: "ये ओरिजनल स्टार वाइफ है...", Farah Khan ने की Sunita Ahuja की जमकर तारीफ
Farah Khan ने की Sunita Ahuja की तारीफ
लॉकअप 2 की होस्ट फराह खान ताजा एपिसोड में सुनीता की तारीफ करती हुई दिखाई दीं। फराह खान ने कहा, "गाइज... मैं सुनीता को तब से जानती हूं जब ये केवल 16 साल की थीं। मेरा और गोविंदा का घर आसपास था तब ये नई-नई चुपचाप शादी करके आई थी। तो मैं तब से जानती हूं और पूरी जिंदगी ये केवल एक बॉलीवुड स्टार की वाइफ के रूप में पहचानी जाती रही हैं लेकिन अब ये कई लोगों के लिए रोल मॉडल हैं।" Times Now NavBhatrat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: 18 जुलाई को पूरे देश में गूंजेगा भगवान राम का नाम
फराह खान यहीं पर नहीं रुकीं और उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "सुनीता आप जिंदगी में अब कभी भी मत कहिएगा कि आप एक स्टार की पत्नी हैं, अब आप खुद ही एक स्टार हैं। अब ये निकली है घर से वो करने के लिए जो ये करना चाहती थीं और मैं वो कर रही हूं जो ये सालों से बच्चों के लिए करती रही हैं। गोविंदा होगा सबका हीरो लेकिन सुनीता आप मेरी हीरो नम्बर 1 हैं।"
बताते चलें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। क्योंकि 80 के दशक में हीरो अपनी शादी के बारे में पब्लिकली खुलासा नहीं करते थे तो शादी के कई सालों तक सुनीता को अपनी शादी छुपाकर रहना पड़ा।
