Lock Upp 2: श्रेया कालरा ने सरेाम Dheeraj Dhoopar को कहा 'लूजर', जमकर मचा बवाल; गाली-गलौज तक पहुंची बात

Lock UPP 2 Dheeraj Dhoopar-Shreya Kalra Fight: ओटीटी के पॉपुलर शो "लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने धीरज धूपर को 'लूजर' कह दिया। इसपर इतना ज्यादा बवाल मचा कि गाली-गलौज तक बात पहुंच गई।

Lock UPP 2 Dheeraj Dhoopar-Shreya Kalra Fight: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप: सच या सजा' जब से शुरू हुआ है, तब से ही लगातार लाइमलाइट बटोर रहा है। आए दिन 'लॉकअप: सच या सजा' में ऐसे-ऐसे खुलासे होते हैं कि दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर बवाल भी खूब देखने को मिल रहा है। 'लॉकअप: सच या सजा' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क होने वाला है। लेकिन इस टास्क में जमकर बवाल होता है। श्रेया कालरा सरेआम धीरज धूपर को 'लूजर' कह देती हैं, जिससे एक्टर भी अपना आपा खो बैठते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: बायसेक्शुअल हैं Akanksha Chamola, तलाक की खबरों के बीच खुला बड़ा राज

'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा और धीरज धूपर की हुई लड़ाई

'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा और धीरज धूपर की हुई लड़ाई (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में पहला क्रैकडाउन होता है, जिसमें असुरक्षित कंटेस्टेंट्स को अपने आप को सेफ करने का मौका मिलता है। टास्क के बीच श्रेया कालरा उन कंटेस्टेंट्स पर उंगली उठाती हैं, जिन्हें हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा और आकांक्षा चमोला ने सुरक्षित किया था। श्रेया कालरा उन कंटेस्टेंट्स को लूजर कहना शुरू कर देती हैं। इसपर धीरज धूपर जवाब देते हैं, "तुम लूजर हो।" लेकिन श्रेया कालरा अपशब्द कहते हुए बोलती हैं कि तुम खुद लूजर हो। धीरज धूपर इसपर भड़क जाते हैं और उन्हें चिल्लाकर 'शटअप' कहते हैं। वहीं श्रेया कालरा जवाब देती हैं कि आपको क्या लगता है कि मेरे ऊपर आवाज उठाकर आप बड़े बन जाएंगे?टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shivangi Joshi का ब्रेकअप पर छलका दर्द, Govinda के अफेयर्स पर Sunita Ahuja बोलीं- 'बच्चों के लिए'

End of Feed