Lock Upp 2: 'महीने में 4-5 बार सोना...', Akanksha Choudhary से बूढ़े जज ने की थी डिमांड, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Akanksha Choudhary On Casting Couch: रियलिटी शो लॉकअप 2 से आकांक्षा चौधरी बाहर आ गई हैं। शो से इविक्ट होने से पहले आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं।

Akanksha Choudhary On Casting Couch: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने फिनाले वीक में आ गया है। शो को जल्द ही विनर मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट्स अपने खुलासे कर रहे हैं। अब तक शो में कई कंटेस्टेंट्स ने बताया है कि वह बचपन में मोलेस्ट हुए हैं और अब आकांक्षा चौधरी ने अपनी जिंदगी का डार्क सीक्रेट खोल दिया है। आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary) ने बताया है कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं और उनसे एक जज ने ही महीने में तीन से चार बार सोने की डिमांड रखी। इस शख्स से आकांक्षा ने कैसे डील किया? इस बात का खुलासा भी एक्ट्रेस ने लॉकअप 2 में ही किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: TV पर डेब्यू के लिए तैयार Ajay Devgn, क्राइम बेस्ड शो से करेंगे धमाका; यहां जानें पूरी डिटेल

Akanksha Choudhary lock upp 2

Akanksha Choudhary lock upp 2 (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चौधरी ने बुढ़े जज ने की गंदी डिमांड

    आकांक्षा चौधरी रियलिटी शो लॉकअप 2 में से बाहर आ चुकी हैं। फिनाले वीक से पहले उनका इविक्शन हुआ, लेकिन शो से बाहर आने से पहले आकांक्षा ने अपनी जिंदगी का एक सीक्रेट स्टेज पर सबके सामने खोला। यहां पर आकांक्षा ने बताया कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं और ये सब कुछ तब हुआ, जब वह मॉडलिंग करती थीं। आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उन्हें ब्यूटी पेजेंट के खर्चों के लिए 1-2 लाख रुपये की जरूरत थी और उनका परिवार ये खर्चा नहीं उठा सकता था। इसी वजह से वह मदद के लिए इंडस्ट्री के मशहूर शख्स के पास गई। वह उस शख्स को कई सालों से जानती थीं। उस शख्स ने कई पेजेंट को जज भी किया था। उसने कई लोगों की मदद की थी और इसी वजह से वह उस शख्स के पास मदद के लिए गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: मां को देखकर फूट-फूटकर रोईं Shivangi Joshi, पापा को देख Harshad Chopda के निकले आंसू

      आकांक्षा चौधरी को मिली थी धमकी

      आकांक्षा चौधरी ने कहा, 'मैंने उनसे मदद मांगी और उनसे कहा कि मैं उनके लिए दो तीन महीने नौकरी कर लूंगी। वह व्यक्ति मान गया और उसने मुझे अपने घर बुलाया। मैं पहले भी उनके घर जा चुकी थी, इसलिए मैंने वहां जाने से पहले दोबारा नहीं सोचा। जब मैं गई तो उसने पहले मुझे गले लगाने के लिए अप्रोच किया, लेकिन गले लगाने के बजाएं उन्हें धक्का दिया। तब उसने मुझे पकड़ लिया और चेस्ट दबाया। वो बहुत बूढ़े थे तो मैंने उनका हाथ पकड़ा और झटका। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें इतने पैसे दे रहा हूं, लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा। उन्होंने मुझे पूरा ऐसा टाइमलाइन दे दिया था कि एक महीने में तुम्हें 5-6 बार करना पड़ेगा। मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वह भड़क गया था और उसने मुझे धमकी दी थी।'

      End of Feed