Lock UPP 2: गौरव खन्ना संग शादी में आकांक्षा चमोला को नहीं मिला सुख? खुद बोलीं- मैं प्यार में अनलकी रही...

Lock UPP 2 Akanksha Chamola Open Up About Love: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह प्यार में बहुत अनलकी रही हैं।

Lock UPP 2 Akanksha Chamola Open Up About Love: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' का हर एपिसोड अपने साथ खूब सारा ड्रामा और मनोरंजन लेकर आता है। आए दिन 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स का झगड़ा और उनका गेम सुर्खियां बटोर रहा है। 'लॉकअप 2' में ही कई कंटेस्टेंट्स की जिंदगी से जुड़े राज भी खुले हैं। शो में रहते हुए एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने पहले दिन ही अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोला कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। वहीं अब 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का कहना है कि वह प्यार में बहुत ही बदकिस्मत रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बैंड बजा दिया तुमने..' Lock Upp 2 में एंट्री लेते ही गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को मारा ताना!!

akan

आकांक्षा चमोला प्यार में रहीं बदकिस्मत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की इस बात ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। आकांक्षा चमोला ने इस बात को पामेला सेरेना और वरुण यादव संग बात करते हुए कबूला है। आकांक्षा चमोला ने पामेला और वरुण से कहा, "मेरी एक फीमेल दोस्त थी, जिसने मुझसे कहा था कि दुर्भाग्यवश तुम प्यार में बहुत बदकिस्मत रही हो। और तुम शायद हमेशा प्यार में बदकिस्मत ही रहोगी। और मैं ऐसे थी कि मैंने उसे स्वीकार कर लिया।" वहीं जब वरुण यादव ने उनसे पूछा कि तुम प्यार में बदकिस्मत रही हो तो आकांक्षा चमोला ने जवाब दिया कि सच्ची। हालांकि आकांक्षा चमोला ने इस बात की वजह जाहिर नहीं की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'कई लोग एक और थप्पड़ के लायक हैं'- Abhishek Kumar की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, समर्थ जुरेल के लिए है इशारा?

End of Feed