Lock Upp 2: पब्लिसिटी के लिए Akanksha Chamola ने फैलाई गौरव खन्ना संग तलाक की खबर? अब जाकर खुली पोल

Akanksha Chamola Talks About Divorce For Publicity: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग तलाक की बात कही थी। वहीं अब बताया जा रहा है कि उन्होंने ये सब पब्लिसिटी के लिए कहा था।

Akanksha Chamola Talks About Divorce For Publicity: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में रहते हुए पहले एपिसोड से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थीं। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के प्रीमियर पर बताया कि वह और एक्टर गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद अलग हो रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना था कि वह और गौरव खन्ना बीते एक साल से अलग रह रहे हैं। हालांकि आकांक्षा चमोला की इन बातों पर यकीन करना फैंस के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना संग तलाक की बात आकांक्षा चमोला ने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कही थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna की शादी में सबकुछ नहीं था ठीक? इन बयानों से Akanksha Chamola ने पहले ही दे डाला था हिंट!

gaurav khanna akanksha chamola romantic photos (8)

आकांक्षा चमोला ने पब्लिसिटी के लिए कही तलाक की बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पेज मिस्टर खबरी ने 'लॉकअप 2' से जुड़ा अपडेट दिया। इस ट्वीट में मिस्टर खबरी ने बताया कि आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने गौरव खन्ना संग तलाक की बात पब्लिसिटी के लिए कही थी और इस चीज में एक्टर व मेकर्स भी शामिल थे। मिस्टर खबरी ने अपने पेज पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज: आकांक्षा चमोला ने कहा कि वो पब्लिसिटी के लिए गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। हां आपने सही सुना, ये पहले से ही तय किया हुआ गिमिक था और नेटफ्लिक्स, गौरव व आकांक्षा हर कोई इसमें शामिल था। असल में ये सब शो के लिए बज्ज और हाइप बनाने के लिए किया गया था। ये बहुत ही घटिया रणनीति थी।" मिस्टर खबरी का ये ट्वीट सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Akanksha Chamolaजब शर्म-लाज छोड़ रोमांस में हुए चूर, तलाक की खबरों के बीच वायरल हुईं फोटोज

बता दें कि मिस्टर खबरी के साथ-साथ खबरी ने भी एक्स पर यही पोस्ट शेयर की है। वहीं एक यूजर ने आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) पर तंज कसते हुए लिखा, "आकांक्षा चमोला क्या कहानी है। ऐसा नहीं लग रहा कि इन सबकी योजना पहले से ही बना ली गई थी। स्टेप के साथ चलते हैं। प्रीमियर के दिन आकांक्षा ने बताया कि वे तलाक ले रहे हैं। जहां वो इसे नजरअंदाज कर सकती थी और वो दोनों भी कट कह सकते थे। लेकिन अब हमें एक नया प्रोमो मिला है, जिसमें वह रो रही है।" आज 'लॉकअप 2' में दिखाया जाएगा कि रितेश देशमुख सभी कंटेस्टेंट्स से कहेंगे कि आकांक्षा का एक राज ऐसा है जिसे बाहर की जनता तो जानती है, लेकिन आप सब नहीं जानते। ये सुनकर आकांक्षा रोने लगेंगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शो में क्या नया खुलासा होने वाला है।

End of Feed