Koffee With Karan 8: कैंसर का दर्द झेल चुकी हैं शर्मिला टैगोर, हेल्थ की वजह से ठुकराया था RRKPK का ऑफर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 28, 2023, 02:43 PM IST

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 पर शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान के साथ पहुंची। शर्मिला ने शो अनसुने किस्सों का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कैंसर का दर्द झेल चुकी हैं। अपनी हेल्थ की वजह से उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करने से मना कर दिया था।

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पहुंचे। शो पर शर्मिला टैगोर ने दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया। शो पर एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों वो करण की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी हेल्थ की वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। करण ने शो पर बताया कि फिल्म में रानी की दादी का किरदार मैंने पहले शर्मिला जी को ऑफर किया था।

मैं उनकी और धर्मेंद्र जी की लव स्टोरी को दिखाना चाहता था। लेकिन शर्मिला जी ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था तो मैंने ये रोल शबाना आजमी को ऑफर किया।

End of Feed