Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन की शो कौन बनेगा करोड़पति 15 इस हफ्ते ऑफ एयर होने वाला है। इस हफ्ते के आखिरी एपिसोड में ग्रैंड फिनाले होगा। ग्रैंड फिनाले एपिसोड से पहले शो में सारा अली खान, शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान समेत कई मशहूर हस्तियां शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। बीते एपिसोड में अखिलेश मोटावाला ने अपने ज्ञान से ऑडियंस और अमिताभ बच्चन को इंप्रेस किया। अखिलेश शो से 3. 20 लाख की राशि जीत पाए। उन्होंने 12.50 लाख के सवाल का जवाब गलत दिया था।
शो में अखिलेश से पूछा गया था कि किस देश के दो नेशनल एंथम है। इसका ऑप्शन था जपान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ईरान। अखिलेश जपान और ईरान में कंफ्यूज थे। अखिलेख ने ईरान जवाब दिया था। इस सवाल का सही जवाब न्यूजीलैंड था।
नेशनल एंथम से जुड़ा था सवाल
अखिलेश का जवाब गलत था और वो शो से सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये जीत पाए। अखिलेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन फोन ऑफ फ्रेंड 3 लाख 20 हजार के सवाल में इस्तेमाल कर ली थी। इस वजह से उनके पास कोई विकल्प नहीं था। कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का फेवरेट शो है। सालों से ये शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। फैंस हर साल इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बी शो पर कंटेस्टेंट्स के दोस्त बन जाते हैं। वो उनकी बातों सुनते हैं और अपने किस्से भी सुनाते हैं।
