Kis Kisko Pyaar Karoon 2 OTT Release: कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' अपने दूसरे पार्ट के साथ रिलीज होने वाली है। फिल्म में कपिल शर्मा का कॉमेडी अंदाज एक बार फिर जनता को हंसा-हँसाकर लोटपोट करने को तैयार है। फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म और कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म को ओटीटी रिलीज डेट मिल गई है जो बिग स्क्रीन्स के बाद फोन में देखी जा सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म कब और कहानी रिलीज होगी।
Image Source: Instagram
फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) बड़े परदे पर रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगी। ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म 6 फरवरी साल 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। मेकर्स ने अपनी फिल्म को जियो हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला लिया क्योंकि अच्छी डील मिल रही थी। अब कपिल के फैंस फिल्म को बिग स्क्रीन्स के बाद घर में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। वहीं इस फिल्म में कपिल के साथ-साथ त्रिधा चौधरी, आयशा खान, हीरा वरीना, और पारुल गुलाटी जैसी एक्ट्रेसेज नजर आएंगी। फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में कपिल की शादी तीन बार होगी लेकिन अलग-अलग धर्म जैसे हिन्दू, ईसाई और मुस्लिम में। एक बार फिर कपिल अपनी गर्लफ्रेंड जो एक सिख है उससे शादी करना चाहता है लेकिन तीन शादियाँ इसमें अर्चण पैदा करेगा।
बता दें फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था। ये बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म रही। इसी फिल्म से कपिल शर्मा ने बॉलीवुड और एक्टिंग दुनिया में कदम रखा था। कपिल की इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹76.21 करोड़ रुपए कमाए थे। अब देखना दिलचस्प होगा क्या दूसरा भाग भी जनता का दिल जीत पाएगा या नहीं।
