Kingdom OTT Release: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की धमाकेदार फिल्म किंगडम (Kingdom) लंबे इंतजार के बाद आज यानी 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म किंगडम रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के कलेक्शन से लेकर रिव्यू तक को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंचे रहे हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। इसी बीच फिल्म किंगडम की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म किंगडम किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
Image Source: Kingdom Movie
'किंगडम' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म किंगडम के रिलीज होने के बाद इसे एक्शन सीन्स से लेकर कहानी तक को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं। इन सब के बीच फिल्म किंगडम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म से जुड़ी ये खबर ओटीटी रिलीज से जुड़ी हुई है। फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसका खुलासा हो गया है। खबरों के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म किंगडम में विजय देवरकोंडा सूर्या नाम के जासूस के रोल में हैं। भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) लीड एक्ट्रेस हैं, और सत्यदेव कंचराना (Satyadev Kancharana) उनके दोस्त के रोल में हैं। इस फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में भी धांसू कमाई की है। फिल्म किंगडम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
