Kesari Chapter 2 OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'केसरी 2', ये होगी रिलीज डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2025, 01:05 PM IST

Kesari Chapter 2 OTT Release: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की लीड रोल वाली नई फि​ल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। अक्षय कुमार की ये फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Kesari Chapter 2 OTT Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ थिएटर्स में धूम मचा रही है और अब ये जल्द ही ओटीटी पर भी नजर आएगी। 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में 29.75 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। अब फैंस को खुशखबरी ये है कि ये फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म ‘केसरी 2' का ओटीटी पर इंतजार कर रहे हैं फैंस खुशी से झूम उठे है। तो चलिए जानते हैं ‘केसरी 2' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

Kesari Chapter 2 OTT Release

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘केसरी 2'

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की लीड रोल वाली फिल्म ‘केसरी 2' एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘केसरी 2' को बड़े पर्दे पर लाने के बाद अब मेकर्स इसको ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म ‘केसरी 2' जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेंड को देखते हुए ये जून के आखिर तक ओटीटी पर आ सकती है। ये खबर आते ही इंटरनेट पर छा गई है।

End of Feed