Katrina Kaif ने देखी देवर Sunny Kaushal की 'फिर आई हसीन दिलरुबा' , एक्टिंग देख बोली- फिर कभी तंग नहीं करूंगी......

Katrina Kaif Praises Sunny Kaushal: कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनी कौशल के साथ एक सीन शेयर किया और उनके लिए एक तारीफ नोट लिखा। वहीं फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद, विक्की कौशल भी अपने भाई के लिए तारीफ की थी।

Katrina Kaif Praises Sunny Kaushal: तापसी पन्नू( Tapsee Pannu) , विक्रांत मैसी( Vikrant Messy) और सनी कौशल( Sunny Kaushal) स्टार फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा( Phir aai Haseen Dilruba) आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म नेटफलिक्स पर अपना जादू चला रही है, इस लव ट्राएंगल ड्रामा को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं आज कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) ने भी फिल्म देखी और सनी कौशल( Sunny Kaushal) के अभिनय की तारीफ करती नजर आईं। कैटरीना ने अपने देवर की फिल्म की तारीफ की और उसके लिए पोस्ट भी साझा की। आइए आपको बताते हैं कैटरीना ने क्या कहा

Katrina Kaif Praises Sunny Kaushal

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनी कौशल के साथ एक सीन शेयर किया और उनके लिए एक तारीफ नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "बहुत पसंद आया...बहुत मजेदार...अपने पति को प्लॉट के बारे में अपने सिद्धांत बताने के लिए इसे बार-बार रोकना पड़ा...बधाई हो.. तापसी पननु बहुत बढ़िया। जिम्मी शेरगिल ने कमाल कर दिया! विक्रांत मेस्सी हमेशा की तरह शानदार सनी कौशल आह तुमने मुझे चौंका दिया और तुम्हारा यह पक्ष देखने के बाद तुम जो कुछ भी कहते हो वह सही होता है, तुम हमेशा सही होते हो और सबसे अच्छे देवर की कल्पना भी नहीं की जा सकती...वादा करती हूँ तुम्हें कभी परेशान नहीं करूँगी..."कैटरीना की इस स्टोरी पर फैंस भी रिएक्ट करते नजर आए।

End of Feed