Karan Johar ने Musafir Cafe डायरेक्टर पर लगाया दांव, जल्द शुरू करेंगे वेब सीरीज

मुसाफिर कैफे डायरेक्टर रुचिर अरुण ने अपनी मानवीय कहानियों से दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि वो जल्द ही अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, जो करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • करण जौहर बनाएंगे नई वेब सीरीज
  • मुसाफिर कैफे डायरेक्टर रुचिर करेंगे डायरेक्ट
  • जल्द हो सकता है ऐलान

ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड वो समुंदर है, जिसमें टैलेंट कभी भी नहीं डूबता है। ये हो सकता है कि इसे लोगों के सामने आने में थोड़ा वक्त लगे लेकिन इंडस्ट्री के लोग इसे पहचानते हैं और फिर इसे जमाने का वो प्यार मिलता है, जो इसका हक है। कुछ ऐसा ही मुसाफिर कैफे के डायरेक्टर रुचिर अरुण के साथ होता नजर आ रहा है। अगर ताजा खबरों की मानें तो रुचिर अरुण ने बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के साथ हाथ मिलाया है और दोनों मिलकर एक नई वेब सीरीज दर्शकों के सामने पेश करेंगे। करण जौहर और रुचिर अरुण जल्द ही इस प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: ‘Toxic’ vs ‘Dhurandhar 2’: यश ने बताई रिलीज डेट बदलने की असली वजह, बोले- '200 करोड़ का नुकसान...'

Karan Johar ने Musafir Cafe डायरेक्टर पर लगाया दांव, जल्द शुरू करेंगे वेब सीरीज

Karan Johar ने Musafir Cafe डायरेक्टर पर लगाया दांव, जल्द शुरू करेंगे वेब सीरीज

Musafir Cafe ने Ruchir Arun दर्शकों के बीच दिलाई अलग पहचान

डायरेक्टर रुरिच अरुण ने बीते दिनों अपनी रोमांटिक वेब सीरीज मुसाफिर कैफे रिलीज की थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस वेब सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना जैसे कलाकारों ने अहम किरदार प्ले किया है। वेब सीरीज के सीन्स दर्शकों के बीच अब भी चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज की सफलता को देखकर ही करण जौहर ने ये फैसला लिया है कि वो रुचिर अरुण के साथ मिलकर एक वेब सीरीज का निर्माण करेंगे। करण जौहर इस प्रोजेक्ट को अपने बैनर धर्मेटिक के लिए बनाएंगे, जो स्पेशली ओटीटी शोज और मूवीज के लिए बनाया गया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Captain India: इरफान खान की हीरोइन संग दिखेंगे Kartik Aaryan, सितम्बर 2026 से शुरू होगी जोड़ी

End of Feed