जामताड़ा 2 के एक्टर सचिन चंदवाड़े ने की खुदकुशी, 25 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sachin Chandwade Died: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। जामताड़ा सीजन 2 में काम करने वाले युवा कलाकार सचिन चंदवाड़े ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत से हर कोई हैरान हो गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Sachin Chandwade Died: जामताड़ा सीजन 2 में नजर आए मराठी एक्टर सचिन चंदवाड़े( Sachin Chandwade) का 25 की उम्र में निधन हो गया। एक्टर ने खुदकुशी कर अपनी जान ले ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे स्थित उनके अपार्टमेंट में लाश टंगी हुई मिली है। जिसके बाद खुदकुशी की पुष्टि हुई है। वह फेमस सीरीज जामताड़ा 2 में नजर आए थे। उसके बाद उनकी आगामी फिल्म "असुरवन" जल्द ही रिलीज होने वाली थी।

Sachin Chandwade Died

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारे सचिन ने अपने घर की ऊपरी मंज़िल पर बने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान देने की कोशिश की। जैसे ही उनके परिवार को इसका पता चला, उन्होंने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और पहले इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए धुले ले जाया गया। हालाँकि, इलाज के वक्त सचिन मौत से जंग हार गए। दुर्भाग्य से 24 तारीख की रात लगभग 1:30 बजे इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। सुसाइड का कारण अभी सामने नहीं आया है।

End of Feed