Is Kangana Ranaut on India’s Got Latent 2: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब कंगना रनौत पॉलिटिक्स में कदम रख हिमाचल प्रदेश से सांसद बन गई हैं। कंगना रनौत इन दिनों इंटरनेट पर सामने आई एक फोटो की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत की समय रैना के साथ 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2 सीजन 2' (India’s Got Latent 2) के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। आलिया भट्ट के बाद ऐसा लग रहा है कि समय रैना के शो की अगली मेहमान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) होंगी। हालांकि इस फोटो की असली सच्चाई के बारे में पता लगाया तो यह फेक निकली। यह वायरल फोटो पूरी तरह एआई-जनरेटेड है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 3: शाहिद-कृति-रश्मिका स्टारर ने तीसरे दिन लगाई लंबी छलांग, देखें आंकड़े)
समय रैना संग कंगना रनौत की फोटो हुई वायरल
जानिए समय रैना और कंगना रनौत की फोटो की सच्चाई
समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ यूट्यूब पर लॉन्च हुआ है। इस शो पर आलिया भट्ट और शरवरी मेहमान के रूप में शिरकत की। स्टैंड-अप कॉमेडियन के इस नए सीजन की कंटेस्टेंट्स, रोस्ट सेशन्स और दूसरी कई चीजों की वजह से यह खूब चर्चा में रहीं। इसके बाद 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के सेट से कंगना रनौत और समय रैना की एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया। लेकिन इसकी सच्चाई बिल्कुल अलग है क्योंकि वह वायरल फोटो फेक है। दरअसल, लोगों ने देख लिया है कि यह तस्वीर सिर्फ वायरल करने और फैंस को गुमराह करने के लिए बनाई गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Supriya Sule की बेटी के प्री-वेडिंग फेस्टिविटी में जमकर नाचे Shah Rukh Khan, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो)
समय रैना के शो पर कंगना रनौत को देखना चाहते हैं फैन्स
कंगना रनौत और समय रैना की इस फोटो को AI से बनाया गया है या फिर फोटो एडिटिंग ऐप का इस्तेमाल हुआ है। कुछ लोगों ने फोटो देखते ही यह नोटिस कर लिया कि समय रैना ने जो आउटफिट पहले एपिसोड में पहने थे, वो इस फोटो में भी है। इसके अलावा आलिया का थर्मस और ‘ऐल्फा’ कैप भी टेबल पर रखे दिख रहे हैं। इसलिए यह तस्वीर फेक है। हालांकि फैन्स कंगना रनौत को समय रैना के शो में देखना चाहते हैं लेकिन यह चीजें कब फाइनल होंगी या नहीं? इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
