India's Got Latent के लिए नेटफ्लिक्स से मोटी रकम वसूल रहे हैं Samay Raina? कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Samay Raina Earning From India's Got Latent: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है। वहीं अब समय रैना को लेकर बताया जा रहा है कि वह शो के लिए मोटी रकम वसूल रहे हैं।

Samay Raina Earning From India's Got Latent: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने ह्यूमर और अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपने दूसरे सीजन के साथ शुरू हो चुका है। समय रैना के शो ने न केवल नेटफ्लिक्स बल्कि यू-ट्यूब पर भी धूम मचाना शुरू कर दिया है। समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर मेहमान नजर आई थीं। दोनों को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने शो पर रहते हुए खूब एंजॉय किया। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में समय रैना (Samay Raina) अपनी कमाई के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' (India's Got Latent 2) के लिए नेटफ्लिक्स से करोड़ों रुपये वसूल रहे हैं। उनकी कमाई जान किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो में कैद होंगी Mahhi Vij? अटकलों पर बोलीं- मुझे ऑफर मिला था और...

indias got latent 2

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 से मोटा पैसा कमा रहे हैं समय रैना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

समय रैना (Samay Raina) को लेकर हर किसी के मन में ये सवाल है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' (India's Got Latent 2) के जरिए वह नेटफ्लिक्स से कितनी कमाी करते होंगे। यहां तक कि फैंस ने उनकी कमाई का अंदाजा लगाना भी शुरू कर दिया। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने भी समय रैना की कमाई का आंकलन करते हुए पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में यूजर ने कॉमेडियन की संभव कमाई का अंदाजा लगाया। वायरल पोस्ट के मुताबिक, समय रैना नेटफ्लिक्स से 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए करीब 15 से 20 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं। हालांकि ये आंकड़े केवल अनुमान तक ही सीमित हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Samay Raina संग खत्म हुआ मुकेश खन्ना का विवाद? कॉमेडियन को 'कुत्ते की दुम' कहने के बाद किया साथ काम

End of Feed