Indias Got Latent 2: आलिया भट्ट के बाद Samay Raina के शो में राखी सावंत की होगी एंट्री, होगा डबल धमाल

India’s Got Latent Season 2: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 में राखी सावंत की एंट्री हो सकती है। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शो के दूसरे गेस्ट के बारे में बताया गया है।

Indias Got Latent Season 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 (Indias Got Latent 2) लेकर आ गए हैं। शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर आ गया है। पहले एपिसोड में समय रैना के साथ अलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आईं। इस शो को फैंस का खूब प्यार मिला। अलिया और शरवरी अपनी फिल्म अल्फा का प्रमोशन करने पहुंची थीं और समय ने दोनों को खूब ट्रोल किया। अब फैंस को समय रैना (Samay Raina) के शो के दूसरे एपिसोड का इंतजार है। फैंस जानना चाहते हैं कि दूसरे एपिसोड में कौन सा स्टार पेनेलिस्ट बने हुए दिखाई देगा। रिपोर्ट्स में राखी सावंत (Rakhi Sawant) का नाम लिया जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जुड़वां बच्चों का पिता बनने बाद कितनी बदली Vivek Dahiya की जिंदगी? एक्टर ने कहा, 'काम से ब्रेक लेना पड़ा')

rakhi sawant-samay raina

rakhi sawant-samay raina (photo credit- instagram)

समय रैना के शो में आएंगी राखी सावंत?

राखी सावंत इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन हैं। वह जहां भी जाती हैं एंटरटेनमेंट का तड़का लगा देती हैं और अब दावा किया जा रहा है कि राखी सावंत समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में आने वाली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राखी सावंत शो के दूसरे एपिसोड में बतौर गेस्ट दिखाई देंगी। राखी सावंत इस शो में पहले भी नजर आ चुकी हैं। शो के पहले सीजन के एक एपिसोड में राखी सावंत नजर आई थीं और वो एपिसोड उस सीजन का सबसे पॉपुलर एपिसोड्स में से एक बना था। राखी ने शो में आग लगा दी थी और उनके जोक्स समय रैना पर भी भारी पड़ते हुए दिखाई दिए थे। ऐसे में फैंस राखी का नाम सुनकर दूसरे एपिसोड के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa BTS Photos: अंश और प्रेरणा की मेहंदी सेरेमनी में प्यार में डूब जाएंगे राही-प्रेम, देखती रह जाएगी अनुपमा)

कंगना रनौत का नाम भी आया सामने

सोशल मीडिया पर समय रैना और कंगना रनौत की एक फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि आलिया के बाद कंगना रनौत समय के शो में दिखाई देंगी। कंगना को दूसरे एपिसोड की गेस्ट बताया गया, लेकिन फोटो की सच्चाई बिल्कुल अलग है। वह वायरल फोटो फेक है। लोगों ने देख लिया है कि यह तस्वीर सिर्फ वायरल करने और फैंस को गुमराह करने के लिए बनाई गई है। कंगना शो में एंट्री नहीं ले रही हैं।

End of Feed