HIT 3 OTT Release: साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हिट: द थर्ड केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। नानी की ये फिल्म पहले सिनेमाघरों पर जादू दिखाएगी। फिर ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
HIT 3 OTT
हिट: द थर्ड केस एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में नानी जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सैलेश कोलानू कर रहे हैं। हिट: द थर्ड केस में नानी एसपी अर्जुन सरकार का रोल करते हए नजर आएंगे। नानी के साथ-साथ श्रीनिधि शेट्टी भी लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर ने काफी ज्यादा तहलका मचाया था। जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर बेकरार बने हुए हैं। बता दें ये फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी।
नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी
हाल ही में नेटफ्लिक्स साउथ ने इस फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए जानकारी दी। हिट: द थर्ड केस अभी-अभी आया है और यह आपको बहुत प्रभावित करने वाला है। हिट 3: थर्ड केस, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।
क्या है फिल्म की कहानी
हिट: द थर्ड केस में नानी और श्रीनिधि शेट्टी के अलावा आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एसपी अर्जुन सरकार के बारे में है, जो जम्मू और कश्मीर में एक हाई प्रायोरिटी केस संभलते हैं। जिसमें उन्हें विशाखापत्तनम में कई व्यक्तियों की भयानक हत्या करने वाले सीरियल किलर को दंडित करना है।
