Haq OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म हक (Haq) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दिया था। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल हो गई। काफी समय से मूवी की ओटीटी रिलीज डेट का लोग इंतजार कर रहे थे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि आप फिल्म हक को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
pic credit- haq film
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हक
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'हक' आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। शुक्रवार को यामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऐलान किया कि उनकी फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यामी ने लिखा, 'हक अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीमिंग कर रही है।'जंगली पिक्चर्स के साथ इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'हक' ने थिएटर में देखने वालों का दिल जीता था और अब ओटीटी दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं। यामी गौतम और इमरान हाशमी के दमदार अभिनय वाली ये नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी। ओटीटी पर दस्तक देते ही ये मूवी एक बार फिर से ट्रेंड करने लगी है। मूवी को लोग देखने के लिए बेताब हो गए हैं। अगर आपने ये मूवी अबतक नहीं देखी है तो इस वीकेंड पर जरूर देख लें।
हक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। फिल्म ने टोटल 30 करोड़ के आसपास कमाई की थी। बताते चलें कि यामी गौतम इन दिनों अपने पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। आदित्य के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
