'अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है'- Hanuman Ansh की 100 करोड़ की ओटीटी डील पर Ragini Sona ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2026, 08:45 PM IST

Hanuman Ansh OTT Deal Update: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘हनुमान अंश’ को लेकर अब ओटीटी डील की खबरें चर्चा में हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर ने इन दावों पर बड़ा अपडेट दिया है।

Hanuman Ansh OTT Deal Update: कम बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस समय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रही है। नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी इस फिल्म को शुरुआत में लेकर ज्यादा चर्चा नहीं थी, लेकिन सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद दर्शकों का ऐसा प्यार मिला कि इसकी कमाई लगातार बढ़ती चली गई। अब फिल्म की इसी कामयाबी के बीच सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ‘हनुमान अंश’ ने ओटीटी पर 100 करोड़ रुपये की बड़ी डील हासिल कर ली है। इतनी बड़ी रकम की खबर सामने आते ही फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई। लेकिन अब फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना (Ragini Sona) ने खुद सामने आकर इन दावों की सच्चाई बता दी है।

Hanuman Ansh OTT Deal Update

फिल्म हनुमान अंश की ओटीटी डील को लेकर आया अपडेट (Image Source: Hanuman Ansh Movie)

टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Hanuman Ansh 2 में दिखेंगे Virat Kohli-Anushka Sharma?

100 करोड़ रुपये में हुई ओटीटी डील?

फिल्म हनुमान अंश एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म हनुमान अंश की ओटीटी डील से जुड़ी एक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म हनुमान अंश की 100 करोड़ रुपये में ओटीटी डील हुई है। अब NDTV से बात करते हुए हनुमान अंश की को-प्रोड्यूसर रागिनी ने कहा कि टीम के लिए फिल्म की थिएटर रिलीज और दर्शकों का प्यार किसी कथित ओटीटी ऑफर से कहीं ज्यादा जरूरी है। 100 करोड़ के ओटीटी डील की अफवाहों को खारिज करते हुए रागिनी ने आगे कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। ये सब अफवाहें हैं। कृपया इस पर ध्यान न दें। आज कितने लोग फिल्म देख रहे हैं, ये मायने रखता है। हमें क्या ऑफर मिल रहा है या प्लेटफॉर्म क्या दे रहा है, इसकी किसी को परवाह नहीं। हम चाहते हैं कि आप लोग फिल्म थिएटर में देखें और उसकी तारीफ करें, प्यार करें। दर्शक ही प्रचार कर रहे हैं। ऐसा कभी मैंने सुना नहीं और न देखा है। ये नीम करोली बाबा का ही चमत्कार है।'

End of Feed