Scoop 2 की तैयारियां शुरू, इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग

Scoop 2: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘स्कूप’ का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। हंसल मेहता इसकी नई कहानी पर काम कर रहे हैं। ‘स्कूप 2’ की शूटिंग फरवरी 2027 में शुरू हो सकती है।

Scoop 2: नेटफ्लिक्स (Netflix) की चर्चित सीरीज ‘स्कूप’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है और इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। फिल्ममेकर हंसल मेहता और उनकी टीम ‘स्कूप 2’ (Scoop 2) की कहानी पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि सीरीज की शूटिंग फरवरी 2027 के आसपास शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार कहानी पहले सीजन से बिल्कुल अलग होगी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-SCOOP:रिलीज से पहले ही Salman Khan की 'मॉन्स्टर' ने छापे करोड़ों, PVR INOX ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स!!)

scoop 2 update

‘स्कूप 2’ को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

‘स्कूप 2’ को लेकर आया अपडेट

Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्कूप 2’ की कहानी पहले सीजन से पूरी तरह अलग होगी। इस बार नई कहानी और नई दुनिया देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि दूसरा सीजन जिग्ना वोरा की कहानी पर आधारित नहीं होगा, जैसा कि पहला सीजन था। फिलहाल नए कलाकारों की तलाश चल रही है। हंसल मेहता ने पहले भी कहा था कि ‘स्कूप’ का दूसरा सीजन पहले सीजन से काफी अलग होगा। वह मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया के दूसरे पहलुओं को नई कहानियों के जरिए दिखाना चाहते हैं।‘स्कूप’ का पहला सीजन साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इसकी कहानी जिग्ना वोरा की किताब ‘बिहाइंड बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन’ से प्रेरित थी। सीरीज में करिश्मा तन्ना ने जागृति पाठक का किरदार निभाया था। वह एक महत्वाकांक्षी क्राइम जर्नलिस्ट होती हैं, जिसकी जिंदगी एक साथी पत्रकार की हत्या के आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

End of Feed