Haiwaan OTT Release: थिएट्रिकल रिलीज के इस प्लेटफॉर्म पर आएगी अक्षय-सैफ की फिल्म, जानिए यहां

Haiwaan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई फिल्म 'हैवान' को थिएट्रिकल रिलीज के बाद मेकर्स इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं।

Haiwaan OTT Release: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। दोनों कलाकारों ने आखिरी बार 2008 में आई फिल्म 'टशन' में साथ काम किया था। अब दोनों अभिनेता प्रियदर्शन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'हैवान' में आमने-सामने दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। हाल ही में मेकर्स ने इसका ऑफिशियल टीजर भी जारी किया, जिसने फिल्म की कहानी और किरदारों की एक झलक दिखा दी है। थिएटर रिलीज में अभी करीब एक महीने का समय है, लेकिन फिल्म के OTT पार्टनर का खुलासा पहले ही हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी सनी पाजी की फिल्म, इतना होगा कलेक्शन)

Haiwaan OTT Release

थिएट्रिकल रिलीज के इस प्लेटफॉर्म पर आएगी अक्षय-सैफ की फिल्म 'हैवान' (Pic Credit: Instagram)

SonyLIV पर आएगी 'हैवान'

फिल्म के ऑफिशियल कैरेक्टर पोस्टर्स के अनुसार सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 'हैवान' का डिजिटल प्रीमियर SonyLIV पर होगा। हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज मेकर्स ने अभी अनाउंस नहीं की है। आमतौर पर हिंदी फिल्में थिएटर रिलीज के करीब 45 से 60 दिन बाद OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होती हैं। ऐसे में 'हैवान' के डिजिटल प्रीमियर के लिए दर्शकों को थिएटर रिलीज के बाद कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म के पोस्टर्स में यह भी बताया गया है कि इसके सैटेलाइट राइट्स सोनी मैक्स के पास हैं।

अंधे मार्शल आर्टिस्ट बने हैं सैफ

IMDb पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 'हैवान' की कहानी एक अंधे मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लड़की को एक खतरनाक साइकोपैथ किलर से बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में सैफ अली खान अंधे मार्शल आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार खतरनाक विलेन के रोल में नजर आएंगे। अक्षय ने अपने किरदार के बारे में बताया है कि उनके कैरेक्टर में कोई ग्रे शेड नहीं है, बल्कि वह पूरी तरह से बुराई से भरा हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी सनी पाजी की फिल्म, इतना होगा कलेक्शन)

End of Feed