Govinda Speak on Sunita Ahuja: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस बार शो में गोविंदा (Govinda) नजर आए। इस दौरान गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच की मजेदार बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। प्रोमो में दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं और इसी दौरान गोविंदा ऐसा बयान दे देते हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं कि गोविंदा ने इस दौरान ऐसा क्या बोल दिया, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
गोविंदा ने अपनी पत्नी को लेकर किया ये खुलासा (Imagen Source: Netflix Lock UPP 2 Show)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'तुम्हें मेरी जरूरत नहीं', Akanksha Chamola पर भड़के गौरव खन्ना, तलाक के ऐलान पर कही बड़ी बात
शो में पहुंचे गोविंदा
एक्टर गोविंदा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि शो लॉक अप 2 है। अभी हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। प्रोमो की शुरुआत में फराह खान गोविंदा का स्वागत करते हुए उन्हें 'हीरो नंबर 1' कहती हैं। स्टेज पर आते ही गोविंदा मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उनकी जेब में एक 'गोली' है। इसके बाद हंसते हुए वह कहते हैं, 'ये तो मुझे सीने में गोली मारना चाहती थी मार ले।' उनके इतना कहते ही सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस दौरान सुनीता आहूजा के रिएक्शन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला-पामेला सेरेना से पहले इन 2 हसीनाओं ने किया था Liplock, फैंस के बीच मचाई थी सनसनी
यहां देखें शो का प्रोमो
गोविंदा के पैर पर लगी थी गोली
आपको बता दें कि साल 2024 में गोविंदा से गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर चल गई थी, जिससे उनके पैर में गोली लग गई थी। उस वक्त वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे। घटना के बाद शिल्पा शेट्टी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंची थीं। बातचीत के दौरान जब गोविंदा ने बताया कि उनकी पत्नी मंदिर गई हुई थीं, तो शिल्पा ने मजाक में पूछा, 'तो फिर गोली किसने मारी?' इसके बाद हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने इस पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में कहा, 'गोविंदा ने आधी-अधूरी कहानी सुनाई थी। मैंने शिल्पा से कहा था कि अगर गोली मैंने चलाई होती, तो पैर पर नहीं, सीधे सीने पर मारती। कोई काम करो तो ढंग से करो, नहीं तो मत करो।'
