Gangs of Ghaziabad: Sunny Leone-शत्रुघ्न सिन्हा की वेब सीरीज का पहला लुक हुआ OUT, धमाकेदार है फिल्म का पोस्टर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 7, 2024, 12:31 PM IST

Gangs of Ghaziabad First Poster out: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाले हैं। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर की डेब्यू ओटीटी वेब सीरीज गैंग्स ऑफ गाजियाबाज का पहला पोस्टर आज 7 मार्च 2024 को रिलीज कर दिया है। पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सनी लिओन भी नजर आ रही हैं।

Gangs of Ghaziabad First Poster out: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाले हैं। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर की डेब्यू ओटीटी वेब सीरीज गैंग्स ऑफ गाजियाबाज का पहला पोस्टर आज 7 मार्च 2024 को रिलीज कर दिया है। पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सनी लिओन भी नजर आ रही हैं। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले ही अपनी वेबसीरीज 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' की शूटिंग पूरी कर ली थी। दिग्गज बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' के साथ वेबसीरीज की में धमाल मचाने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में देखा गया था। इसके बाद से ही फैंस उनकी एक्टिंग मिस कर रहे हैं। यह सीरीज छोटे शहरों और ग्रामीण ईलाकों के लोगों पर आधारित है और 1990 के दशक के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड को लेकर भी रोशनी डालने वाली है।

End of Feed