Exclusive !! बॉबी देओल के कारण आपस में भिड़े जियो स्टूडियो और नेटफ्लिक्स, 'Animal' बनी वजह

FIGHT Between Jio Studios And Netflix: सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉबी देओल (Bobby Deol) की अपकमिंग फिल्म 'पेंटहाउस' को खरीदने के लिए जियो स्टूडियोज (Jio Studios) और नेत्फ्लिक्स (Netflix) के बीच होड़ मची हुई है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स में कड़ी टक्कर हो रही है।

FIGHT Between Jio Studios And Netflix: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर 'एनिमल' (Animal) की सफलता के बाद 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) की फैन फॉलोइंग में खूब इजाफा हुआ है। एक तरह बॉबी देओल के फैन्स उनकी लोकप्रियता को एन्जॉय एन्जॉय कर रहे हैं। दूसरी ओर बॉबी देओल की लोकप्रियता से जियो स्टूडियोज (Jio Studios) और नेत्फ्लिक्स (Netflix) के बीच लड़ाई हो गई है। 'एनिमल' में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है, जो ऑडियंस को खूब पसंद आया है।

Bobby Deol

जूम से जुड़े तरह के अनुसार अब्बास-मस्तान ने बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और शरमन जोशी स्टारर 'पेंटहाउस' फिल्म पूरी की। नेटफ्लिक्स ने निर्माताओं को 70 प्रतिशत पैसा देकर सौदा पक्का कर लिया था। अचानक नेटफ्लिक्स ने अब्बास-मस्तान से कहा कि बॉबी का रोल बढ़ाकर फिल्म में थोड़ा बदलाव किया जाए। अब्बास-मस्तान को यह पसंद नहीं आया। अब्बास-मस्तान ने नेटफ्लिक्स के साथ डील रद्द कर दी है। उनका पैसा जल्द ही लौटाया जाएगा।

इस समय अब्बास-मस्तान बॉबी देओल की 'पेंटहाउस' के लिए जियो स्टूडियोज से बात कर रहे हैं। जियो स्टूडियोज को यह फिल्म पसंद आई है, वो चाहते हैं कि तीनों एक्टर्स का रोल थोड़ा बढ़ाया जाएगा। निर्माता चाहते हैं कि इस फिल्म को दो पार्ट्स में रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स ने 'पेंटहाउस' की टीम से बात की है और वो प्रोडक्ट वापस लेने के लिए तैयार हैं।

जूम के अनुसार जियो स्टूडियोज ने मेकर्स के साथ डील फाइनल की है। हालांकि नेटफ्लिक्स, जियो स्टूडियोज, खेत्रपाल और अब्बास-मस्तान ने इस कहानी में आए ट्विस्ट-एन-टर्न पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed