Exclusive: सनी देओल की ‘Ikka 2’ पर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर Siddharth P Malhotra ने किया कन्फर्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 4, 2026, 08:23 PM IST

Ikka 2 Update: सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इसके अगले पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Ikka 2 Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म ‘इक्का’ (Ikka) ने इस साल ओटीटी पर दस्तक दी और दोनों एक्टर्स की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया। फिल्म में सनी देओल ने वकील अर्जुन मेहरा का किरदार निभाया था, जबकि अक्षय खन्ना शौर्यमान गौर के रोल में नजर आए थे। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा (Siddharth P Malhotra) ने डायरेक्ट किया था। अब इस फिल्म से जुड़ा ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसका इंतजार इसके फैंस काफी समय से कर रहे थे। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने Zoom से बात करते हुए फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Sunny Deol Ikka 2 Update

फिल्म इक्का 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट (Image Source: Netflix)

'इक्का 2' को लेकर आया अपडेट

सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म इक्का 2 को लेकर एक आया एक अपडेट है। Zoom से खास बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया, 'इक्का 2 पर अभी काम चल रहा है और इसकी स्क्रिप्टिंग हो रही है। जब स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी, तब हमें पता चलेगा कि फिल्म की शूटिंग कहां और क्या होगी, लेकिन फिलहाल हम इसी स्टेज पर हैं, जहां इसकी स्क्रिप्टिंग चल रही है।' इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इक्का 2 का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

End of Feed