Filmfare OTT Awards 2025, Sanya Malhotra On Winning Best Actress: मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियॉट में बीती रात यानी 15 दिसंबर को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के छठे संस्करण में यूं तो कई सितारों को खिताब मिला, लेकिन "ब्लैक वॉरंट' और 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने इस अवॉर्ड नाइट में अपनी धाक जमाई रही। वहीं वेब ओरिजिनल फिल्म कैटेगरी में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। फिल्म 'मिसेज' के लिए सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) को इस खिताब से नवाजा गया, जिससे एक्ट्रेस की खुशी सातवें आसमान पर रही। सान्या मल्होत्रा ने जूम संग बातचीत के दौरान भी अवॉर्ड के लिए आभार जताया, साथ ही अपने दिल की बात भी बयां की।
फोटो क्रेडिट- जूम, सान्या मल्होत्रा इंस्टाग्राम
सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने 'बेस्ट एक्ट्रेस' का खिताब हर उस महिला को डेडिकेट किया, जिन्होंने ये फिल्म देखी थी। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "मिसेज' के लिए अवॉर्ड जीतने से बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। ये ऋचा के लिए है। ये हर उस शानदार पुरुष और औरतों के लिए है, जिन्होंने 'मिसेज' देखी और इसे ढेर सारा प्यार भी दिया। मैं बहुत आभारी महसूस कर रही हूं। ये उन सभी लोगों के लिए है। इस प्यार और फिल्मफेयर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" सान्या मल्होत्रा ने कैमरे के सामने बयां किया कि उनकी जिंदगी में मोजूद महिलाओं के कारण ही उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला।
सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं उन लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि उन लोगों की वजह से ही मैं यहां हूं। उनकी वजह से ही मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। ये उन शानदार दर्शकों के लिए है जो लगातार मुझे मेरे काम और फिल्मों के लिए सपोर्ट कर रहे थे। 'मिसेज' को बनाने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।" बता दें कि सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' जी5 पर रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ-साथ निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।
