Anya Singh on The Bads of Bollywood: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का धांसू टीजर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच सीरीज की एक्ट्रेस आन्या सिंह (Anya Singh) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से जुड़े कई राज खोले। तो चलिए जानते हैं आन्या सिंह ने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर क्या बोला है।
Image Source: Anya Singh Instagram
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर अन्या सिंह ने कही ये बात
वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह है आन्या सिंह का इंटरव्यू जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर बात की। आन्या सिंह ने कहा कि 'कुछ पूरी तरह अनएक्सपेक्टेड की उम्मीद करो। कागज पर पढ़ने में जो लगता है, वो स्क्रीन पर वैसा नहीं होता। लेकिन जब हम सबने साथ बैठकर शो देखा, मैं हैरान रह गई। मैंने इंडियन स्ट्रीमिंग पर ऐसा पहले कभी नहीं देखा। ये मजेदार राइड है। इसमें सब कुछ है खुशी, हंसी और सरप्राइज।' आन्या सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सीरीज में नजर आएंगे ये सितारे
वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में आन्या सिंह के साथ लक्ष्य (Lakshya), राघव जुएल (Raghav Juyal), मोना सिंह (Mona Singh), साहेर बंबा (Sahher Bambba), बॉबी देओल (Bobby Deol), मंजीष चौधरी (Manish Chaudhari), राजत बेदी (Rajat Bedi) और विजयंत कोहली (Vijayant Kohli) भी अहम रोल में हैं। इस सीरीज में शाहरुख खान, आमिर खान (Aamir Khan), सलमान खान (Salman Khan) और एसएस राजामौली (SS Rajamouli) का कैमियो भी है।ये सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है।
