Purav Jha Delete X Account Due to Elvish Yadav: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। कानूनी केस हो या लड़ाई एल्विश का नाम हमेशा कंट्रोवर्सी की लिस्ट में ऊपर रहता है। इन दिनों एल्विश कलर्स टीवी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। अब्दु रोजिक संग उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में यूट्यूब की दुनिया में फेमस पूरव झा ने एल्विश को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। यूट्यूबर ने बताया कि कैसे एल्विश की वजह से उन्हे अपना ट्विटर यानी एक्स अकाउंट डिलीट करना पड़ा।
यूट्यूबर एबीपी लाइव के दौरान बताया कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) के फैंस ने उन्हे बहुत ट्रोल कर के परेशान किया। ऐसे में आखिर में आकार पूरव झा (Purav Jha) को अपना एक्स अकाउंट रातों-रात डिलीट करना पड़ा। पूरव कहते हैं कि 'पहले वो जिंदगी में नेगटिव चीजों पर ध्यान देते थे लेकिन जैसे आगे बढ़ते चल रहे हैं वो लोगों की बातों को इग्नोर मारते हैं। मैंने देखा कि मेरा फोन ट्विटर की नोटिफिकेशन से बज रहा है जिसमें फैंस धमकी दे रहे थे। ऐसे में मैंने ट्विटर ही फोन से अनइंस्टाल कर दिया।' सिर्फ पूरव झा नहीं इससे पहले कई सेलेब्स ने शिकायत की हैं कि एल्विश के फैंस उन्हे बहुत परेशान करते हैं।
बता दें एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' के साथ-साथ रोडीज xx में गैंग लीडर बन नजर आ रहे हैं। शो में प्रिंस नरूला और एल्विश की बहुत बुरी लड़ाई हुई थी जिसमें दोनों धक्का-मुक्की पर भी उतर आए थे। इसी के साथ एल्विश पर केस चल रहा है कि साल 2023 में एक रेव पार्टी के दौरान सांप के ज़हरीलों की सप्लाई की थी।
