Elvish Yadav Bail: Snake Venom केस में एल्विश यादव को मिली बेल, 5 दिन बाद जेल से रिहा होंगे एल्विश यादव

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 22, 2024, 05:01 PM IST

Elvish Yadav Granted Bail in Snake Venom Case: एल्शिव यादव को बेल मिल गई है। 5 दिनों बाद अब यूट्यूबर को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। कोर्ट ने बेल को मंजूरी दे दी है और एल्विश के रिहा करने के ऑर्डर भी दे दिए हैं। आइए इस अपडेट पर नजर डालते हैं।

Elvish Yadav Granted Bail in Snake Venom Case: एल्शिव यादव को स्नेक वेनम केस (Elvish Yadav Snake Venom Case) में बेल मिल गई है। 5 दिनों बाद अब यूट्यूबर एल्विश को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। कोर्ट ने बेल को मंजूरी दे दी है और एल्विश के रिहा करने के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं। वकीलों की हड़ताल के चलते बार बार एल्विश यादव की बेल रिजेक्ट हो रही थी। एल्विश को 17 मार्च के दिन गौतमबुद्ध नजर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर लगातार एल्विश यादव के फैंस उनकी रिहाई की मांग भी कर रहे थे, अब कोर्ट ने इस मामले में एल्विश यादव के लिए एक राहत भरा फैसला सुनाया है। खबर सामने आ रही है कि एल्विश को आज देर रात तक रिलीज कर दिया जाएगा। आइए इस अपडेट पर नजर डालते हैं।

Elvish Yadav Granted bail in Snake Venom Case

Elvish Yadav Granted bail in Snake Venom Case

अनुराग ढोबाल ने किया कन्फर्म

यूट्यूबर अनुराग ढोबाल ने एल्विश यादव की बेल की खबर को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऊपर वाला कभी गलत नहीं कर सकता है बेल मिल गई।'

End of Feed